खाटूश्याम जाने की योजना तो पढ़ लें यह खबर, 42 घंटों तक नहीं होंगे बाबा श्याम के दर्शन

नई दिल्ली | राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर देश ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां मंदिर में दूर- दूर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. जो श्रद्धालु सितंबर महीने के पहले सप्ताह में बाबा के दर्शन का प्रोग्राम बना रहे हैं, उनके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है. प्रबंधन कमेटी ने जानकारी दी है कि कुछ विशेष कारणों के चलते मंदिर के कपाट बंद रहेंगे.

Khatu Shyam Mandir

42 घंटे बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने जानकारी दी है कि भक्तों को 6 सितंबर की रात 10 बजे से 8 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे तक बाब श्याम के दर्शन नहीं होंगे. इस समयावधि के दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे. भक्तों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है.

कमेटी ने बताई वजह

आगे बताया कि 7 सितंबर को होने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण मंदिर के कपाट बंद होने की मुख्य वजह है. मंदिर कमेटी के अनुसार 6 सितंबर की रात 10 बजे से मंदिर बंद कर दिया जाएगा. 8 सितंबर को बाबा श्याम का स्नान और तिलक श्रृंगार होगा. इसके बाद, शाम 5 बजे से भक्त दर्शन कर सकेंगे. कमेटी ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस समय खाटू श्याम जी न आएं और मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग करें.

यह भी पढ़े -  आमजन पर चलेगा महंगाई का चाबुक, इतने रुपए तक और बढ़ेगी पेट्रोल- डीजल की कीमतें

हर अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों पर बाबा का तिलक किया जाता है. ऐसे में मंदिर को कई घंटे के लिए बंद रखा जाता है. बाबा खाटूश्याम मंदिर में हर साल देश-विदेश से करोड़ों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.