IGI एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, आज से कई तरह की खास आधुनिक सुविधाओं का मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि केन्द्रीय विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने शनिवार को एयरपोर्ट के पुनर्निर्मित टर्मिनल- 2 (T- 2) का उद्घाटन कर दिया है. यह टर्मिनल रविवार यानि आज से शुरू हो गया है.

Delhi Airport Terminal 2

नवीनीकरण कार्यों के चलते इस टर्मिनल को इसी साल अप्रैल महीने में बंद किया गया था. अब इस एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. इस एयरपोर्ट की सालाना क्षमता लगभग डेढ़ करोड़ यात्रियों को संभालने की है.

एयरपोर्ट पर मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

IGI एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि इस नई व्यवस्था के बाद एयर इंडिया और इंडिगो की सौ से ज्यादा घरेलू उड़ानें नए टर्मिनल पर अपना संचालन शिफ्ट करेंगी. इससे भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी. नए टर्मिनल में सेल्फ- बैगेज ड्रॉप की सुविधा मिलेगी, जिसे यात्रा को सुगम बनाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है.

इसमें आगे बताया गया है कि यात्री चेक- इन लाइन में इंतजार किए बिना जल्दी से अपना सामान चेक-इन कर सकते हैं. इस तकनीक का इस्तेमाल करके, यात्री बैग टैग प्रिंट कर सकते हैं और उसे अटैच कर सकेंगे. बैग टैग की कॉपी को कन्वेयर बेल्ट पर स्कैन कर सकते हैं और एयरलाइन के आवेदन पर उसे प्रोसेस कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

तेजी से पूरा हुआ काम

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यदि एयरपोर्ट की जगह को सही और प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए, तो यह एयरपोर्ट सालाना लगभग 13 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है. उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार देशभर के एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय आवागमन केंद्र में बदलने के काम को तेजी से पूरा कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.