IGI एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, 6 महीने बंद रहेगा T2; सामने आई ये वजह

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां अगले 4 से 6 महीनों के लिए टर्मिनल नंबर- 2 (T2) बंद रहेगा. हवाई अड्डे का प्रबंधन देखने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने जानकारी दी है कि 4 दशक पुराने T2 नवीनीकरण कार्यों के लिए छह महीने तक बंद रहेगा. इन कार्यों के सितंबर, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.

Delhi Airport Terminal 2

नवीनीकरण समय की मांग

IGI एयरपोर्ट पर तीन टर्मिनल T1, T2 और T3 है. फिलहाल, T1 और T2 का इस्तेमाल केवल घरेलू उड़ानों के लिए किया जाता है. T2 बंद होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि नव विकसित T1 अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाने में सक्षम है. बता दें कि T2 का निर्माण करीब 40 वर्ष पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने किया था.

DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि 4 दशक पुराने T2 का नवीनीकरण समय की मांग है. दशकों पुराने इस टर्मिनल नंबर- 2 को अपग्रेड करने का मकसद यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना और भविष्य की ग्रोथ डिमांड को पूरा करने के लिए एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाना है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

परिचालन दक्षता में होगा सुधार

उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख बुनियादी ढांचे को अपग्रेड, परिचालन दक्षता में सुधार करके और यात्रियों की सहूलियत को बढ़ाकर यात्री अनुभव को बढ़ाया जाएगा. सीईओ ने कहा कि वित्त वर्ष 2025- 26 तक टर्मिनल की अनुमानित यात्री क्षमता अपने पीक पर पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में यह इनहैसमेंट (संवर्द्धन) हवाई यात्रा की बढ़ती मांग, विशेष रूप से घरेलू यात्रियों के लिए पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.