किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा नया साल, PM किसान योजना की राशि में बढ़ोतरी की जगी उम्मीदें

नई दिल्ली | देशभर में किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हैं. इस योजना के तहत, किसानों को सालभर में 2- 2 हजार की 3 किस्तों में 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है ताकि किसान खाद- बीज जैसी चीजें खरीद सकें.

Farmer Kisan

अब तक देशभर के करोड़ों किसानों को 21 किस्त जारी हो चुकी है और अब सभी को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस योजना के तहत, मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाती है. इससे बिचौलियों की भागीदारी के बिना पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित होती है.

बजट से जुड़ी उम्मीद

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए हर साल बजट के रूप में धनराशि आवंटित करती है. कृषि मंत्रालय द्वारा इस योजना के लिए एक विशिष्ट बजट को अंतिम रूप दिया जाता है. आगामी वित्त वर्ष का बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मोदी सरकार इस बजट में किसानों के लिए क्या नया फैसला लेगी.

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी वित्त वर्ष के बजट में पीएम किसान योजना के लिए आवंटित धनराशि में बढ़ोतरी की संभावना नजर आ रही है. आगामी चुनावों को देखते हुए या किसानों के कल्याण के लिए सरकार कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

किसानों के लिए उपयोगी राशि

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगामी वित्त वर्ष के बजट में क्या सरकार किसानों को दी जाने वाली वार्षिक सहायता राशि में बढ़ोतरी कर सकती हैं. इस राशि में बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से बनी हुई है. यदि सरकार इस राशि में बढ़ोतरी का फैसला लेती है तो नए साल पर किसानों के लिए इससे बड़ी सौगात और क्या हो सकती है. प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत दी जाने वाली यह छोटी सी सहायता किसानों के लिए बीज और खाद खरीदने में बहुत उपयोगी है. ऐसे में इस सहायता राशि में बढ़ोतरी से किसानों को निश्चित तौर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.