भारतीय रेलवे में होगी मिनिस्ट्रियल व आइसोलेटेड पदों पर भर्ती, मांगी जा रही खाली पदों की जानकारी

नई दिल्ली | अगर आप भारतीय रेलवे (Indian Railways) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि रेलवे में जल्द ही मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों पर भर्ती निकाली जाएगी. इस भर्ती की नोडल एजेंसी रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर को बनाया गया है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी की तरफ से इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं.

Indian Railway Train

मांगी जा रही खाली पदों की लिस्ट

आरआरबी अजमेर द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के साथ- साथ पूरे देश के विभिन्न रेल मंडलों से मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों के लिए खाली पदों की सूचियां मांगी जा रही हैं. इनमें जूनियर ट्रांसलेटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर आदि के पद शामिल किए जाने की जानकारी सामने आ रही है. रेलवे के विभिन्न मंडलों से संवर्ग के मुताबिक मिलने वाली लिस्ट के बाद ही विज्ञापन की प्रोसेस आगे बढ़ेगी.

माना जा रहा है कि इस बार भी एक हजार के आसपास पद देखने कों मिल सकते हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर की नोडल एजेंसी में आयोजित होने वाली यह इस वर्ष में पहली भर्ती परीक्षा होगी. आरआरबी अजमेर के चेयरमैन संजीव कुमार ने बताया कि नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

2024 की भर्ती प्रक्रियाधीन

दूसरी तरफ देखें तो आरआरबी की तरफ से वर्ष 2024 में मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड के 1036 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी. इन पदों के लिए अजमेर सहित देशभर में 10 से 12 सितंबर 2025 तक सीबीटी आयोजित किया गया था. इसके बाद, अक्टूबर के पहले हफ्ते में आंसर की जारी कर दी थी. अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी जा चुकी हैं. अब जल्द ही इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.