नई दिल्ली, New Rules | आमतौर पर किसी भी महीने की पहली तारीख को कई बदलाव लागू होते हैं. इस बार 1 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष का पहला दिन होने के साथ ही वित्त वर्ष का भी पहला दिन है. इसी कारण आज से कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं, जो आम जनता पर डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से प्रभाव डालेंगे. बैंकिंग, जीएसटी, इनकम टैक्स, डिजिटल पेमेंट सहित कई विभागों में आज से बदलाव देखने को मिलेंगे.
UPI नियमों में होगा बदलाव
आज से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लंबे समय से इनएक्टिव रहने वाले मोबाइल नंबरों से जुड़े बैंक खातों के यूपीआई ट्रांजैक्शन को बंद किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि यदि आपके बैंक खाते से कोई पुराना नंबर लिंक है, जो इनएक्टिव है, तो यूपीआई ट्रांजैक्शन जारी रखने के लिए आपको बैंक अकाउंट से नया नंबर लिंक करवाना होगा.
डोरमेट अकाउंट होंगे बंद
किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या फिशिंग स्कैम को रोकने के लिए पिछले 12 महीनों से इस्तेमाल में नहीं हुए यूपीआई आईडी को एनपीसीआई द्वारा डिसएबल किया जाएगा. यदि आप डिजिटल पेमेंट करना चाहेंगे, तो आपको इसे दोबारा से एक्टिवेट करवाना पड़ेगा.
डिविडेंड के लिए पैन- आधार लिंक करना अनिवार्य
अगर आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड आपस में लिंक नहीं है, तो आपको स्टॉक्स पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अतिरिक्त, कैपिटल गेन पर टीडीएस की कटौती भी बढ़ जाएगी.
खाते में मिनिमम बैलेंस रखना होगा जरूरी
अगर आपके बचत खाते में बैलेंस नहीं है या कम है, तो बैंक आप पर जुर्माना लगा सकते हैं. अलग- अलग बैंकों की मिनिमम बैलेंस लिमिट अलग- अलग होती है, इसलिए जुर्माने की राशि भी अलग हो सकती है.
गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में फेरबदल करती हैं. कई बार कीमत बढ़ जाती है और कई बार घट जाती है. ऐसे में आज से गैस सिलेंडर की कीमतों में नया बदलाव देखने को मिल सकता है.
नई टैक्स नियम होंगे लागू
आज से सरकार द्वारा नए टैक्स नियमों को लागू किया जाएगा. नए नियमों के तहत, सालाना ₹12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. यह छूट केवल उन कर्मचारियों को मिलेगी, जो नए टैक्स रिजीम को चुनेंगे.
