दिल्ली में इन कर्मचारियों को पक्की नौकरी का तोहफा, MCD की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस दौरान बताया गया कि हर वार्ड में 50 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की मंजूरी प्रदान की गई है. इसके साथ ही, साल 2000 से 2002 के दौरान निगम में अनुबंध आधार पर कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा.

Contract Employees

हर वार्ड में लगेगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें

महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और रात के समय रोशनी की उचित व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए हर वार्ड में 50 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना को मंजूरी दी गई है. इससे दिल्ली का प्रत्येक वार्ड दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा.

पक्की नौकरी का तोहफा

दिल्ली नगर निगम की पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने बताया कि साल 2000 से 2002 के दौरान MCD में अनुबंध पर कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा. यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन में पास हो गया है. यह काफी लंबे समय से लंबित था, अब इसके पास होने से 3 हजार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

सफाई के लिए साढ़े 12 करोड़ रुपए

महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि दिल्ली में त्यौहारी सीजन पर विशेष सफाई व्यवस्था और मरम्मत कार्यों के लिए MCD की ओर से साढ़े 12 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं. इससे निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने तथा मरम्मत कार्यों को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.