दिल्ली के इस इलाके को रेलवे फाटक के ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, 109 करोड़ से बनेंगे अंडरपास व फ्लाईओवर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में राजधानी के एक इलाके को ट्रैफिक जाम की जकड़न से छुटकारा दिलाने के लिए PWD विभाग ने उत्तर रेलवे के साथ मिलकर एक नया फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण की योजना बनाई है.

underpass

109 करोड़ से सिरे चढ़ेगी परियोजना

इन दोनों का निर्माण उत्तर- पश्चिमी दिल्ली में रोहिणी इलाके के पास खेरा कलां में किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 109 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली- अंबाला रेलवे ट्रैक के हिस्से पर स्थित इस जगह पर फिलहाल एक मानवयुक्त रेलवे क्रॉसिंग है, जिस वजह से भीड़-भाड़ वाले समय में इस रूट पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

उन्होंने बताया कि यहां फोरलेन का लगभग 800 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा. लगभग 5 मीटर चौड़ा एक रेलवे अंडरपास भी बनाया जायेगा, जिसमें पैदल आवाजाही करने वालों के लिए 1.2 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी होगा. अंडरपास के अंदर का फुटपाथ एक रैंप के जरिए ऊपर की सड़क से जुड़ा होगा.

जल्द मिलेगी मंजूरी

उत्तर रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने जानकारी दी है कि उसने अपना काम पहले ही कर दिया है. यह काम बदले हुए MoU के हिसाब से डिपोजिट बेसिस पर किया जा रहा है, जिसे जल्द ही फाइनल कर दिया जायेगा और प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी जाएगी. उन्होंने बताया कि लोकल ट्रैफिक के आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक यू- टर्न भी बनाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.