दीपावली पर अबकी बार मिलेगा दोहरा तोहफा, लाल किले से पीएम मोदी ने किए ये बड़े ऐलान

नई दिल्ली | आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश के लोगों को संबोधन दिया. पूरे देश में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण में कई बड़े ऐलान भी किए गए. आज की इस खबर में हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इस साल दीपावली पर मिलने वाले दोहरे तोहफे के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Narender Modi

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए कई बड़े ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ऐलान किया गया कि अब की बार दीपावली के मौके पर जीएसटी में जल्द ही बड़ा बदलाव किया जाएगा. जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके आने के बाद रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स कम हो जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि इससे आमजन को काफी राहत मिलने वाली है. पीएम मोदी के इस ऐलान के बीच वित्त मंत्री की तरफ से जीएसटी काउंसलिंग को एक प्रस्ताव भी भेजा गया है.

जल्द होंगे जीएसटी में नए नियम शामिल

इस प्रस्ताव में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म टैक्स रेट को कम करने के साथ ही जीएसटी को और भी आसान बनाने की बात कही गई है, इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है. जानकारी देते हुए बताया गया कि साल 2017 में भारत में जीएसटी को लागू किया गया था. इसे भारत की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से अब नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी को लेकर भी ऐलान किया गया है, इसके संबंध में प्रस्ताव भी भेज दिया गया है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

दीपावली पर मिल सकता है तोहफा 

अब देखना होगा कि दीपावली के मौके पर इसमें क्या-क्या बड़े बदलावों को शामिल किया जाता है. आमतौर पर इनपुट आउटपुट टैक्स रेट के बीच अंतर को समाप्त करने पर इन दिनों सरकार विचार विमर्श कर रही है. इसी के साथ टैक्स क्रेडिट को कम करने में भी सहूलियत मिलने वाली है, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है. जल्द ही जीएसटी में रिफॉर्म की तैयारी की जा रही है, इससे आमजन को काफी राहत मिलने वाली है. मौजूदा समय में जो विवाद और नियम संबंधित समस्याएं हैं वह भी कम हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.