दिल्ली- गुरुग्राम के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगा द्वारका एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा

नई दिल्ली | हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम से दिल्ली (Gurugram To Delhi) के बीच आवागमन करने वाले लोगों को बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है. दोनों शहरों के बीच बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से का जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुभारंभ करेंगे. इसके लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है. समय मिलते ही शुभारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा.

Dwarka

आवागमन होगा आसान

द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम हिस्से पर वाहनों का संचालन शुरू हो चुका है. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट के गुरुग्राम हिस्से का शुभारंभ किया था. वहीं, अब इस प्रोजेक्ट के दिल्ली वाले हिस्से के शुरू होने पर दिल्ली- जयपुर (NH- 48) पर से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम हिस्से पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर NH- 48 पर मानेसर के नजदीक ट्रैफिक दबाव कम करने में सफलता मिली है. दिल्ली वाला हिस्सा चालू होने पर मानेसर की तरफ से IGI एयरपोर्ट जाने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे. यही नहीं, गुरुग्राम इलाके से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से गुरुग्राम की तरफ आवागमन करने वाले वाहन टनल का इस्तेमाल करेंगे. इससे धौलाकुआं से लेकर सिरहौल बॉर्डर तक काफी हद तक दोनों तरफ ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  घर बैठे कमाने का आसान तरीका! Blogging से करें हर महीने शानदार अर्निंग; शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

खेड़कीदौला टोल से शिवमूर्ति तक काम पूरा

NH- 48 पर स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास से लेकर दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने तक द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है. इस प्रोजेक्ट का गुरुग्राम हिस्सा पिछले साल शुरू हो चुका है. दिल्ली वाले हिस्से में सुरंग निर्माण कार्य बाकी था, जिसे न केवल अब पूरा कर लिया गया है, बल्कि सुरक्षात्मक जांच भी पूरी हो चुकी है.

अब NHAI का प्रयास हैं कि जल्द- से- जल्द इस एक्सप्रेसवे को चालू किया जाए, ताकि NH- 48 से ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके. इस हाइवे पर दिल्ली में धौलाकुआं से लेकर गुरुग्राम के मानेसर तक खासकर सिरहौल बॉर्डर तक ट्रैफिक का भारी दबाव हैं. अब द्वारका एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से शुरू होने पर काफी हद तक ट्रैफिक जाम की इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.