दिल्ली में 20 दिन तक बंद रहेगी यह सड़क, ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि समारोह और ईदगाह गोलचक्कर पर सड़क मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. 14 सितंबर से सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक रानी झांसी सड़क मार्ग पर यह पाबंदी शुरू हो चुकी है और 2 अक्टूबर तक जारी रहेगी.

Delhi Traffic Police

वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में यात्रियों को इस समयावधि के दौरान रानी झांसी सड़क मार्ग पर सफर करने से बचने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे फैज रोड, न्यू रोहतक रोड, पंचकुइयां रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे.

अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इसके साथ ही, ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

एमरजेंसी वाहनों की आवाजाही रहेगी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि रानी झांसी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने से बचें. अन्यथा, आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. कई जगहों पर ट्रैफिक पर पाबंदी और रूट डायवर्जन होंगे. ऐसे में भीड़- भाड़ से दूर रहते हुए बताए गए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा को सुखद बनाए. इस समयावधि के दौरान ट्रैफिक पुलिस, दमकल वाहन, एंबुलेंस और अन्य एमरजेंसी वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.