आज से अगले 5 दिन दिल्ली मेट्रो के परिचालन समय में बदलाव, सुबह इतने बजे मिलेगी पहली ट्रेन

नई दिल्ली | दिवाली और छठ पर्व जैसे त्योहारों को मनाने के बाद दिल्ली वापसी कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इन यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मेट्रो परिचालन समय में बदलाव किया है और यह 30 अक्टूबर यानि आज से शुरू होकर 3 नवंबर तक लागू रहेगा.

Metro Train

DMRC ने बताई वजह

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर आने वाली अतिरिक्त भीड़- भाड़ को नियंत्रित करने और उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए सुबह के समय एक्स्ट्रा ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है. इस नई व्यवस्था के तहत, नई दिल्ली येलो लाइन (Yellow Line) और आनंद विहार ISBT ब्लू और पिंक लाइन (Blue and Pink Line) स्टेशनों से पहली मेट्रो ट्रेन अब सामान्य समय से पहले, सुबह 05.15 बजे संचालित होगी.

DMRC के कदम से विशेष तौर पर उन यात्रियों को राहत पहुंचेगी, जो बाहर से लंबी दूरी की ट्रेनों से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं. उन्हें सुबह जल्दी स्टेशन पर पहुंचते ही मेट्रो की सुविधा मिलेगी और उनका अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

इंटरचेंज की सुविधा

डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध कराई गई है. यात्री अगले 5 दिन यानि 3 नवंबर तक इस सुविधा का लाभ उठाकर दिल्ली के अन्य हिस्सों में आसानी से पहुंच सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.