आज फिर Gold की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 2130 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट सोना

नई दिल्ली, Today Gold New Rate | अगर आप भी सोने में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में 2100 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सोना खरीदने वाले ग्राहक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. आज हम आपको गोल्ड की नई कीमतों के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.

gold 2

कीमतों में बड़ी गिरावट

अब गोल्ड की कीमतों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. शादी- विवाह के सीजन के बीच ऐसा हो रहा है. बता दें कि कल गोल्ड की कीमतों में 2000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी. आज भी गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 94093 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. कल की तुलना में आज गोल्ड की कीमतों में 2130 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है.

अगर आप भी गोल्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. अब लगातार गोल्ड की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है. 1 मई की तुलना में आज 16 मई को गोल्ड की कीमतों में तीन से 4 हजार रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG सिलेंडर तक, इस महीने दिखेंगे कई बड़े बदलाव; जानें क्या होगा असर

गोल्ड से जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातें

जब भी आप गोल्ड खरीदे, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल नहीं किया जाता. 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है. आपको गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है.यह इस बात का प्रूफ होता है कि आपने शुद्ध गोल्ड लिया है या नहीं. हों सकता है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी वृद्धि देखने को मिल जाए, परंतु उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में गोल्ड की कीमतों में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.