वेडिंग शॉपिंग के लिए दिल्ली की टॉप 3 मार्केट्स, जानें कहां मिलेगा बेस्ट लहंगा और ब्राइडल ज्वेलरी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के बाजार अपने आप में अनूठे हैं. हर बाजार की अपनी एक अलग पहचान है. कोई जूते और कपड़ों के लिए मशहूर है, तो कोई घरेलू सामान के लिए जाना जाता है. कहीं किराने का सामान सस्ते में मिलता है, तो कहीं ब्रांडेड कपड़े कम कीमत में मिल जाते हैं. यहां आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार खरीददारी कर सकते हैं.

Shopping Market Bazar

वेडिंग शॉपिंग का हॉटस्पॉट है चांदनी चौक

दिल्ली के चांदनी चौक का नाम तो हर किसी ने सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह मार्केट वेडिंग शॉपिंग के लिए बेहद खास है. यहां शादी के लिए लहंगे, साड़ी और कई जरूरी सामान बहुत ही कम दामों में मिल जाते हैं. अगर आपके घर में भी शादी है और शॉपिंग करनी है, तो यह मार्केट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां एक से बढ़कर एक वैरायटी और दाम में फायदे मिलते हैं.

पूरी गली में मिलते हैं लहंगे

यहां एक पूरी गली केवल लहंगे की मिलती है, जहां आप अपने लिए मनपसंद लहंगा चुन सकते हैं. जैसे-जैसे आप इस मार्केट को एक्सप्लोर करेंगे, आपको ढेरों वैरायटी देखने को मिलेंगी. हालांकि, विकल्प ज्यादा होने की वजह से कन्फ्यूजन भी बढ़ सकता है. यहां ₹2000 से लेकर ₹20 लाख तक के लहंगे मौजूद हैं. साथ ही, इन लहंगों के साथ मैचिंग ज्वेलरी भी खरीदी जा सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

शाहदरा का छोटा बाजार भी ख़ास

दिल्ली के शाहदरा में स्थित छोटा बाजार भी वेडिंग शॉपिंग के लिए जाना जाता है. यहां ₹5000 से ₹20000 तक की रेंज में ब्राइडल लहंगे मिलते हैं. इसके अलावा, ₹500 से ₹2000 तक ब्राइडल ज्वेलरी की भी कई वैरायटी उपलब्ध है. यह बाजार स्थानीय लोगों के बीच किफायती और क्वालिटी प्रोडक्ट्स के लिए लोकप्रिय है.

नॉन ब्राइडल शॉपिंग के लिए खास है सरोजिनी नगर

अगर आप नॉन ब्राइडल या हल्दी-मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए लहंगा खरीदना चाहती हैं, तो सरोजिनी नगर मार्केट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. यहां अलग-अलग दुकानों में हर तरह के लहंगे देखने को मिलते हैं. आप अपनी पसंद के अनुसार मोलभाव करके सस्ते दामों में प्रोडक्ट खरीद सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts