दिल्ली- गुरूग्राम के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे पर काम जारी

नई दिल्ली | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. गडकरी ने कहा कि परियोजना के तीन- चार महीने में पूरा होने की संभावना है और दिसंबर से पहले इसे खोल दिया जाएगा. देश के पहले ‘एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे’ से दिल्ली- गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक का दबाव कम होने से ट्रैफिक की समस्या कम होगी. गडकरी ने बताया कि परियोजना की कुल लागत 9,000 करोड़ रुपये है और काम 75-90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है.

Elevated Road

निरीक्षण के दौरान उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह व राव इंद्रजीत सिंह, सांसद प्रवेश सिंह वर्मा व रमेश बिधूड़ी भी मौजूद रहे.

एक्सप्रेस-वे की ये है विशेषताएं

29 किमी लंबाई का यह देश का पहला एलिवेटेड 8- लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस वे हरियाणा में 34 मीटर चौड़े 18.9 किमी सिंगल पिलर और दिल्ली में 10.1 किमी लंबाई में बनाया जा रहा है. द्वारका एक्सप्रेस वे पर टोल संग्रह का काम पूरी तरह से स्वचालित होगा और पूरी परियोजना एक कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) से लैस होगी.

इस एक्सप्रेस वे का रोड नेटवर्क चार लेवल का है टनल, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है. एक्सप्रेस- वे के दोनों ओर 3 लेन की सर्विस रोड बनाई जा रही है और दिल्ली में देश की सबसे चौड़ी 3.6 किलोमीटर लंबी 8 लेन की सुरंग बनाई जा रही है.

इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों की कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी. हरियाणा में यह एक्सप्रेस वे हरसरू के पास पटौदी रोड (SH- 26) और बसई के पास फरुखनगर (SH- 15A) को काटेगा. यह गुड़गांव सेक्टर- 88 (बी) के पास दिल्ली- रेवाड़ी रेल लाइन और भरथल में यूईआर- 2 को भी पार करेगी. एक्सप्रेस वे गुड़गांव के सेक्टर – 88, 83, 84, 99, 113 के माध्यम से द्वारका सेक्टर -21 के साथ ग्लोबल सिटी से जुड़ा होगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

चार ‘पैकेज’ में पूरा होगा काम

गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेस- वे का काम चार ‘पैकेजों’ में पूरा किया जाएगा जो दिल्ली के महिपालपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 के पास शिव मूर्ति के पास से शुरू होगा. पहला पैकेज महिपालपुर शिवमूर्ति से द्वारका तक (लगभग 60 फीसदी काम पूरा) दूसरा पैकेज द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड से बजघेड़ा तक (करीब 82 फीसदी काम पूरा), तीसरा पैकेज बजघेड़ा से बसई रेल ओवरब्रिज तक (करीब 93 फीसदी पूरा) और चौथा पैकेज बसई टोल प्लाजा के पास (करीब 99 फीसदी काम पूरा) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गुरुग्राम का खेड़की- दौला गांव आरओबी से शामिल है.

पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे

29 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेस वे देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे है, जिसमें आठ लेन में पहला सिंगल पिलर फ्लाईओवर बनाया गया है. इस एक्सप्रेस वे के पूरा होने से द्वारका से आईजीआई हवाईअड्डे तक जाने में सिर्फ पांच मिनट का समय लगेगा और गुड़गांव के निवासियों की आवाजाही आसान हो जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.