दिल्ली के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, 14 सौ करोड़ से बनेंगे नया फ्लाईओवर व एलिवेटेड रोड

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भीषण ट्रैफिक जाम से कोई अछूता नहीं है, लेकिन दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाकर लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने की कवायद शुरू कर दी है. PWD मिनिस्टर प्रवेश वर्मा ने बताया कि ये प्रोजेक्ट्स दिल्ली की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं.

Flyover Bridge 2

दिल्ली में यहां बनेगा नया फ्लाईओवर

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी पंखा रोड पर ट्रैफिक जाम के झंझट को खत्म करने के लिए नया फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई है. यह फ्लाईओवर देसू कॉलोनी से शुरू होकर जनकपुरी D ब्लॉक तक बनेगा. PWD ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट और फिजिबिलिटी स्टडी को मंजूरी प्रदान कर दी है. यह फ्लाईओवर पश्चिमी दिल्ली से ट्रैफिक जाम को खत्म करने में निर्णायक भूमिका अदा करेगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर पंखा रोड पर लगने वाले घंटों के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी.

1400 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड रोड

दक्षिणी दिल्ली में 1,400 करोड़ रुपए की लागत राशि से 5 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. यह सड़क साकेत से पुल प्रह्लादपुर तक का सफर आसान करेगी. इसके साथ ही जखीरा और सीलमपुर जैसे पुराने फ्लाईओवरों की सूरत बदलने के लिए भी करोड़ों रुपये की बजट राशि को मंजूरी दी गई है. यह प्रोजेक्ट दक्षिणी दिल्ली की लाइफलाइन को नई मजबूती प्रदान करेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

खास तकनीक से होगी फ्लाईओवर की मरम्मत

20.18 करोड़ रुपए से जखीरा फ्लाईओवर की व्यापक मरम्मत की जाएगी. इसके लिए कंक्रीट रिपेयर के साथ ही कार्बन फाइबर रैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा. 17.85 करोड़ रुपए से सीलमपुर फ्लाईओवर की मरम्मत की जाएगी. यहां लोड- बेयरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए खास CFRP तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

इन वैज्ञानिकों सुधारों से पुराने फ्लाईओवर की उम्र कई दशकों तक बढ़ जाएगी. इन सभी प्रोजेक्ट्स के पूरा होने पर दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी. लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और वे कम समय में सफर तय करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.