दिल्ली में और ज्यादा सुगम होगा ट्रैफिक संचालन, 60 जगहों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए एक और नई पहल की गई है. बता दें कि गत दिनों लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर अपनी- अपनी विधानसभा क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए सुझाव मांगे थे. दिल्ली सरकार को मिले सुझावों में अलग- अलग इलाकों में 60 फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसके बाद सरकार ने सभी जगहों की फिजिबिलिटी स्टडी के लिए प्रस्ताव अलग- अलग चीफ इंजीनियरों को भेजे हैं.

Foot Over Bridge

दिल्ली में इन जगहों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज

जिन मुख्य जगहों पर फुट ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव सरकार को मिले हैं उनमें आजादपुर मंडी गेट नंबर- 5, गाजीपुर रोड पर क्राउन प्लाजा के पास, अंधेरिया मोड़, हरचरण बाग के पास छतरपुर मेट्रो स्टेशन, TB अस्पताल क्रॉसिंग, कुतुब मीनार गेट के सामने, JNU गेट के सामने, मौजपुर चौक के पास, नंद नगरी में GTB एन्क्लेव के सामने, रोहिणी सेक्टर- 24 और नंद नगरी डिपो के पास शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, निर्माण कार्य में सेवाएं बाधित होने से बचाने के लिए SOP जारी

पहले से बेहतर बनेगा ट्रैफिक संचालन

PWD के एक अधिकारी ने बताया कि प्रकिया के अनुसार अब विभाग द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर विधायकों द्वारा बताई गई जगहों का ज्वाइंट इंस्पेक्शन किया जाएगा. इसके बाद विभाग की सबवे कमेटी आगे की मंज़ूरी के लिए मामले पर विचार करते हुए टेंडर जारी करेगी. उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद राजधानी में ट्रैफिक संचालन को और ज्यादा सुगम और सुरक्षित बनाना है. इससे सड़क दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.