दिल्ली की इन सड़कों पर 7 दिन तक ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल कर पहुंचना होगा घर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लालकिले पर 19-25 नवंबर तक एक विशाल समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. वहीं, कई अति विशिष्ट अतिथि भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस दौरान ट्रैफिक दबाव और लोगों की संख्या दोनों ही ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है.

Delhi Traffic Police

ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

इस आयोजन के चलते दिल्ली में 19- 25 नवंबर तक शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. इस दौरान छत्ता रेल चौक और दिल्ली गेट की तरफ से नेताजी सुभाष मार्ग आने वाली बसों और कमर्शियल गाड़ियों को छत्ता रेल चौक/ जीपीओ चौक/ दिल्ली गेट चौक से रिंग रोड की तरफ मोड़ा जायेगा.

वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर छत्ता रेल चौक, शांति वन चौक, टी- पॉइंट सुभाष मार्ग, हनुमान मंदिर क्रॉसिंग, दिल्ली गेट और जीपीओ चौक पर भी डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निषाद राज मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा), लोथियन रोड, एसपीएम मार्ग और बुलेवार्ड रोड पर जाने से बचें. वहीं, पुस्ता रोड, विकास मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास और रानी झांसी रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इन जगहों पर मिलेगी पार्किंग की सुविधा

  • नेताजी सुभाष मार्ग पर परेड ग्राउंड पार्किंग
  • निषाद राज मार्ग पर लाल किला स्थित एएसआई पार्किंग
  • अंगूरी बाग रोड पर लाल किला स्थित एएसआई पार्किंग
  • एसपीएम मार्ग पर दंगल मैदान पार्किंग
  • एचसी सेन रोड पर ओमेक्स मॉल पार्किंग
  • चर्च मिशन रोड पार्किंग
  • शांति वन क्रॉसिंग के पास सर्विस रोड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.