दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा, केजरीवाल को लिखे पत्र में बताई वजह

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा देते हुए सभी को हैरत में डाल दिया है. उन्होंने AAP से इस्तीफा देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है.

aap

केंद्र सरकार से लड़ने में समय व्यर्थ

अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कैलाश गहलोत ने कहा है कि शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं. अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र सरकार से लड़ने में बिताती है, तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती है.

यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भी दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए हैं. कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस ईमानदार राजनीति के चलते पार्टी में वह आए थे, ऐसा अब हो नहीं रहा है. उन्होंने लिखा है कि मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.

केजरीवाल को दिया धन्यवाद

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने पत्र में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जी, मैं आपको सबसे पहले एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.