दिल्ली में वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी, 45 दिन बंद रहेगी न्यू रोहतक रोड; देखें वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां न्यू रोहतक रोड पर अगले डेढ़ महीने तक लोगों को ट्रैफिक जाम से रूबरू होना पड़ेगा. यहां दिल्ली जल बोर्ड की ओर से शुरू किए गए ड्रेनेज मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन का काम आनंद पर्वत इलाके में कमल टी पाइंट से लेकर जाखिरा फ्लाईओवर तक पंजाबी बाग की दिशा में चल रहा है.

Sadak Road

दिल्ली जल बोर्ड के इस कार्य के चलते इस सड़क मार्ग की दो लेन प्रभावित रहेगी, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ेगी. यह काम 9 नवंबर से शुरू हो चुका है और अगले 45 दिन तक रोजाना सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा.

वैकल्पिक रूट्स की व्यवस्था

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस दौरान नई रोहतक रोड पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने और जाम की स्थिति बने रहने की पूरी संभावना है. ऐसे में लोगों को इस रूट पर सफर करने से बचने और वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल कर अनावश्यक परेशानी से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली आने- जाने वाले यात्री ध्यान दें, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनें डायवर्ट; फटाफट देखें लिस्ट

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि जो वाहन चालक नई रोहतक रोड का इस्तेमाल कर पंजाबी बाग या पश्चिमी दिल्ली की ओर जाना चाहते हैं, वे कमल टी- प्वाइंट से दाहिनी ओर मुड़कर वीर बंदा बैरागी मार्ग के रास्ते सराय रोहिल्ला और वहां से इंद्रलोक होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं. इसके साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि वे गैरजरूरी यात्रा से बचें और यदि यात्रा करनी ही हो, तो पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें ताकि देरी और ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.