Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में दो बड़े खुलासे, जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली | रोजाना Shraddha Murder Case में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस भी दंग है कि आखिर आफताब ने श्रद्धा को मारने के लिए किन-किन हथकंडों को अपनाया है. नए खुलासे में यह पता चला है कि श्रद्धा उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए कई हथियारों का इस्तेमाल किया. पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है.

Shraddha Murder Case

जानकारी के मुताबिक, फ्लैट से कई चाकू बरामद किए गए हैं. ये चाकू बेहद धारदार, करीब 5-6 इंच लंबे हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. ये तो फोरेंसिक टीम ही बता पाएगी कि आफताब ने इन चाकुओं का इस्तेमाल श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए किया था या नहीं. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में आज से आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट भी शुरू हो गया है. पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म नहीं हुआ है. आफताब की तबीयत खराब है, अगर वह ठीक है तो उसे कल बुलाया जा सकता है.

जानिए पूरा मामला

आफताब पूनावाला (28) को दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को दक्षिण दिल्ली के माहरौली इलाके में अपने किराए के फ्लैट में कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर के करीब 35 टुकड़े कर दिए, जिसे उसने करीब तीन हफ्ते तक घर में फ्रिज में रखा. फिर कई दिनों तक शहर के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

बुधवार को हुआ ये खुलासा

श्रद्धा हत्याकांड का बुधवार को भी एक खुलासा हुआ है. श्रद्धा ने नवंबर 2020 में महाराष्ट्र के तुलिंज थाने में शिकायत में आरोप लगाया था कि आफताब पूनावाला उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था. श्रद्धा ने यह भी कहा था कि आफताब ने गला दबाकर मुझे मारने की कोशिश की थी. साथ ही, मारने की भी धमकी देता था और यह भी कहता था कि मैं उसके टुकड़े-टुकड़े कर कहीं पर फेंक देगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.