दिल्ली- जयपुर के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 27 सितंबर से दौड़ेगी 2 नई वंदे भारत ट्रेनें; देखें टाइमिंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र सहित हरियाणा और राजस्थान में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हाल ही में भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जोधपुर- दिल्ली कैंट- जोधपुर और उदयपुर सिटी- चंडीगढ़- उदयपुर सिटी वंदे भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई हैं, जिनका सीधा फायदा इन राज्यों के लोगों को मिलेगा. यहां रेलयात्रियों को सार्वजनिक परिवहन के रूप में तेज गति का एक और विकल्प मिलेगा. इससे यात्रियों की लंबी दूरी मात्र कुछ ही घंटों में सिमट कर रह जाएगी.

Vande Bharat Train

यह रहेगा शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने 27 सितंबर से जोधपुर- दिल्ली कैंट- जोधपुर वाया जयपुर नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है. दिल्ली से जयपुर आवाजाही करने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के संचालन का विशेष फायदा पहुंचेगा. यह ट्रेन कई अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों से बेहतर विकल्प साबित होगी. दिल्ली कैंट से दोपहर 03.10 बजे रवाना होकर यह ट्रेन शाम 07.10 बजे जयपुर पहुंचेगी. कई सुपरफास्ट ट्रेनों से 1 से 3 घंटे तक का समय कम लेगी.

मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन इस ट्रेन का संचालन रहेगा. ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेन नही होगी, तो कंफर्म टिकट मिलना आसान रहेगा. यानि दिल्ली- जयपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के सफर को यह ट्रेन बहुत ज्यादा आसान बना देगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

यहां करेगी ठहराव

जोधपुर- दिल्ली कैंट- जोधपुर नई वंदे भारत ट्रेन के वर्तमान में जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया गया है लेकिन गांधीनगर पर ठहराव नहीं किया गया है. जयपुर- दिल्ली के बीच आवागमन करने वाली ट्रेनों में करीब 78% यात्री गांधीनगर से सफर करते हैं. ऐसे में निकट भविष्य में यहां पर ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी.

साप्ताहिक ट्रेन

27 सितंबर से उदयपुर सिटी- चंडीगढ़- उदयपुर सिटी साप्ताहिक नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है. उदयपुर सिटी से यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को शाम 4 बजे रवाना होकर रात 11 बजे जयपुर और अगले दिन सुबह 09.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में चंडीगढ़ से वीरवार व रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर रात सवा 9 बजे जयपुर पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.