नई दिल्ली | श्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए ट्रेन से सफर करने वाले श्रद्धालुओं को अगले 2 महीने परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि मंडल बनते ही जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास की तैयारी शुरू हो गई है. ट्रेन संचालन दुरस्त करने के लिए रेल मुख्यालय ने विकास के खाके को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है.
6 मार्च तक चलेगा काम
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा जम्मू को छठा रेलमंडल घोषित किया गया है. इस स्टेशन पर पुनर्विकास के लिए यार्ड रिमांडलिग को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से 20 फरवरी तक प्री- नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा. इसके बाद, 21 फरवरी से 6 मार्च तक भी नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा.
ऐसे में उपरोक्त कार्य के चलते मोरध्वज, जम्मूतवी- कानपुर समेत 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई है. इस दौरान आठ ट्रेनें बीच रास्ते तक संचालित होगी. पटना से जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस, कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी और जम्मूतवी- कानपुर समेत कई ट्रेनें रद्द रहेगी.
ट्रेनों के रद्द रहने का शेड्यूल
- ट्रेन नंबर 12355/ 56, पटना- जम्मूतवी 14 जनवरी से 5 मार्च.
- 22317/ 18, सियालदाह- जम्मू 24 फरवरी व 3 मार्च और 26 फरवरी व 5 मार्च.
- 15655/ 56, कामाख्या- श्री माता वैष्णोदेवी 22 जनवरी से 5 मार्च.
- 12469/ 70, जम्मू- कानपुर 5 फरवरी से 7 मार्च.
- 12491/ 92, बरौनी- जम्मूतवी 9 फरवरी से 2 मार्च वीकली.
- 14605/ 06, जम्मू से योगनगरी 3 व 2 मार्च.
- 12207/ 08, काठगोदाम- जम्मू 2 व 4 मार्च.
- 13151/ 52, कोलकत्ता- जम्मू 1 से 6 मार्च.
- 12331/ 32, हावड़ा- जम्मू 1 व 4 मार्च और 3 व 6 मार्च.
- ट्रेन नंबर 12587, अमरनाथ एक्सप्रेस 3 मार्च को रद्द रहेगी.
- 15651/ 52, लोहित एक्सप्रेस गुवाहाटी से जम्मू 3 व 5 मार्च.
- 15098, अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू- भागलपुर 4 मार्च.
- 14611/ 12, गाजीपुर सिटी से श्री माता वैष्णोदेवी 16 फरवरी से 7 मार्च.
बीच रास्ते थमने वाली ट्रेन: विजयपुर जम्मू तक
- ट्रेन नंबर 12331, हिमगिरि एक्सप्रेस 14 जनवरी से 28 फरवरी.
- 12587, अमरनाथ एक्सप्रेस 20 जनवरी से 24 फरवरी.
- 15097, अमरनाथ एक्सप्रेस 16 जनवरी से 27 फरवरी.
- 156551, लोहित एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी.
- 15653, अमरनाथ एक्सप्रेस 15 जनवरी से 26 फरवरी.
- 22431, सूबेदारगंज- एमसीटीएम ऊधमपुर 14 जनवरी से 4 मार्च तक रद्द रहेगी.
बीच रास्ते से चलने वाली ट्रेन
- ट्रेन नंबर 12238, बेगमपुरा जम्मू से वाराणसी 15 जनवरी से 6 मार्च तक पठानकोट कैंट से चलेगी.
- ट्रेन नंबर 22432, एमसीटीएम उधमपुर- सूबेदार गंज 15 जनवरी से 5 मार्च तक पठानकोट कैंट से संचालित होगी.
