वाहन चालकों को महंगाई का जोरदार झटका, महंगी हुई CNG; फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती कीमतों से जूझ रहे वाहन चालकों को महंगाई का एक और झटका लगा है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1 रूपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि NCR के शहरों नोएडा, गाजियाबाद आदि में 3 रूपए प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है.

CNG

पिछली बार साल 2024 के जून महीने में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. IGL की कुल सीएनजी बिक्री में दिल्ली की हिस्सेदारी 70% है, जबकि बाकी अन्य शहरों की हिस्सेदारी मात्र 30 प्रतिशत है.

IGL सीएनजी की नई कीमत

  • दिल्ली: 76.09 रूपए प्रति किलो
  • नोएडा/ गाजियाबाद: 84.70 रूपए प्रति किलो
  • मुजफ्फरनगर/ मेरठ/ शामली: 86.08 रूपए प्रति किलो
  • गुरुग्राम: 83.12 रूपए प्रति किलो
  • रेवाड़ी: 83.70 रूपए प्रति किलो
  • करनाल/ कैथल: 84.43 रूपए प्रति किलो
  • अजमेर: 86.94 रूपए प्रति किलो
यह भी पढ़े -  दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट दूर, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से जुड़ेंगे यूपी- बिहार के बड़े शहर

इस वजह से बढ़ी कीमतें

नवंबर 2024 में IGL ने दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. हाल ही में, सरकार ने गैस की कीमतों में 4% का इजाफा किया था. अप्रैल- सितंबर 2025 के लिए APM गैस की कीमत 6.75 डॉलर प्रति mmBtu तय की गई है (पहले 6.5 डॉलर थी). यह अप्रैल 2023 के बाद APM गैस की पहली कीमत वृद्धि है, जो कि रीत पारिख समिति की सिफारिशों के अनुरूप है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.