खुशखबरी: दिल्ली से अयोध्या, कटरा व उदयपुर के लिए चलेगी वोल्वो AC बसें; जानें कब से होगी शुरुआत

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से देश के विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली सरकार (Delhi Govt) कश्मीरी गेट आईएसबीटी से अयोध्या, कटरा, उदयपुर जैसे शहरों के लिए यात्रा को आसान बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है. इन शहरों के लिए 50 वोल्वो AC बसें संचालित करने की योजना बनाई गई है.

आरामदायक सफर

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इन शहरों तक शुरू होने वाली ये बसें विशेष रूप से मध्यम से लंबी दूरी के रूटों के हिसाब से डिजाइन की गई है. बस सेवा का पहला चरण आगामी कुछ महीनों में शुरू हो सकता है. उन्होंने बताया कि इन रूटों पर बसों का किराया अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि दिल्ली की इन बसों का किराया प्राइवेट बसों में वसूले जाने वाले किराए से कम ही होगा.

दिल्ली से लंबी दूरी के रूटों पर वोल्वो एसी बसें संचालित करने की योजना पर सरकारी अधिकारी ने बताया कि इससे यात्रियों की परिवहन सुविधाओं में इजाफा होगा. यात्रियों को लंबे रूटों पर आरामदायक सफर के लिए बेहतर एसी बस की सेवा का लाभ मिलेगा. इससे उन्हें सफर में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इन बसों में आरामदायक सीटें, जीपीएस, मोबाइल चार्जर प्वाइंट, एसी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

मध्यम दूरी के रूटों पर चलेंगी

उन्होंने बताया कि लंबे रूट्स पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने में चार्जिंग संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती है. फिलहाल, इलेक्ट्रिक बसों को ऐसे मध्यम दूरी के रूटों पर संचालन की योजना है, जिन पर इन बसों को आसानी से मैनेज किया जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.