नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एक एडवाइजरी जारी कर बताया है कि यहां तकनीकी कार्यों के चलते कुछ इलाकों में 31 मई से 1 जून तक जलापूर्ति पूरी तरह से बंद या कम प्रभावित हो सकती है.
यहां पर होगा काम
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि 1 हजार मिमी व्यास की नई महरौली वॉटर मेन को जोड़ने के लिए डियर पार्क पंपिंग स्टेशन परिसर, IIT गेट नंबर- 2 और पीडब्ल्यूडी स्टोर और औरंगजेब मार्ग पर इंटरकनेक्शन का कार्य किया जा रहा है. इसके चलते कुतुब यूजीआर और महरौली क्षेत्र को जलापूर्ति करने वाली डियर पार्क से निकल रही लाइन प्रभावित रहेगी.
दक्षिणी दिल्ली में प्रभावित रहेंगे ये इलाके
दक्षिणी दिल्ली के जिन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें महरौली टाउनशिप, सर्वप्रिय विहार, बेगमपुर, कालू सराय, सर्वोदय एन्क्लेव, विजय मंडल डीडीए फ्लैट्स, आजाद अपार्टमेंट, अधचीनी, कटवारिया सराय गांव, कुतुब इंस्टीट्यूशनल और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.
दिल्ली जल बोर्ड ने यह भी बताया है कि ड्रेन नंबर- 12 पर हंसराज भवन, आईटीओ के पास 900 मिमी की किलोकारी मेन पाइपलाइन को ऊंचा करने के लिए 24 घंटे का शटडाउन स्वीकृत किया गया है. यह कार्य 31 मई शाम 5 बजे से प्रभावी होगा. इसके कारण मजनू का टीला, राजघाट, विधानसभा, एनडीएमसी क्षेत्र, हंसराज भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, निज़ामुद्दीन, डिफेंस कॉलोनी और साउथ एक्सटेंशन जैसे क्षेत्रों में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.
हेल्पलाइन नंबर जारी
दिल्ली जल बोर्ड ने जलापूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. आप निम्नलिखित नंबरों केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 1916/ 23527679/ 23634469/ 9650291021 पर संपर्क कर सकते हैं.
