नई दिल्ली | देशभर में 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी बाजारों की रौनक देखने लायक है. हर गली- मोहल्ले में मिठाई, राखी और गिफ्ट्स की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. अगर आप भी दिल्ली में रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए किसी बजट फ्रेंडली मार्केट की तलाश में हैं, तो हम आपको राजधानी की 5 बेहतरीन बाजारों की जानकारी दे रहे हैं, जहां आपको सस्ते में हर जरूरी चीज मिल जाएगी.
चांदनी चौक
चांदनी चौक को दिल्ली का सबसे पुराना और मशहूर बाजार माना जाता है. यहां आम दिनों में भी भीड़ रहती है, लेकिन रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर इसकी रौनक और बढ़ जाती है. अगर आप सस्ते और बेहतरीन राखियों या गिफ्ट्स की तलाश में हैं, तो यह मार्केट बेस्ट ऑप्शन है. यहां रक्षाबंधन से जुड़ी हर वस्तु बेहद वाजिब कीमतों पर आसानी से मिल जाती है.
सरोजिनी नगर
सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है. रक्षाबंधन के समय यहां भीड़ बढ़ जाती है और हर दुकान पर नए थीम वाली राखियां, फैशनेबल कपड़े, ज्वेलरी और गिफ्ट्स की रेंज देखने को मिलती है. यहां शॉपिंग करने वालों को काफी सस्ते दामों में अच्छे आइटम्स मिलते हैं.
करोल बाग
करोल बाग मार्केट को गहनों और गिफ्ट्स के लिए जाना जाता है. रक्षाबंधन पर यहां सोने- चांदी की राखियां, डिजाइनर गिफ्ट्स और पैकिंग सेट मिलते हैं. यदि आप अपने भाई को कोई खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यहां से घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स सस्ते और यूनिक मिल सकते हैं.
लाजपत नगर और सदर बाजार
लाजपत नगर और सदर बाजार मार्केट्स भी रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए जबरदस्त ऑप्शन हैं. खासकर अगर आप पारंपरिक राखियों या ट्रेंडिंग डिजाइनर राखियों की तलाश में हैं, तो यहां आपकी हर जरूरत पूरी हो जाएगी. सदर बाजार में 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की राखियां मिल रही हैं, जो हर बजट और पसंद के अनुसार हैं.
