दिल्ली- NCR के लोगों को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा, इन रूटों पर चलेगी एयर टैक्सी; 6 मिनट में पूरा होगा सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र के शहरों में भीषण ट्रैफिक जाम से आज हर कोई परिचित हैं. मिनटों का सफर घंटों में तय होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन अब इस समस्या से निजात दिलाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. जी, हां आने वाले दिनों में आप एयर टैक्सी के जरिए हवा में उड़ते हुए इस समस्या को बॉय- बॉय कह सकेंगे.

E Air

बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (MOCA), मिनिस्ट्री ऑफ होम एफेयर (MHA), डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), डिजिटल स्काई के संयुक्त प्रयास से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) माडल पर एयर टैक्सी (इलेक्ट्रिक व्हीकल एयर ड्रोन) का संचालन करने की योजना बनाई गई है.

सर्वे का काम पूरा

हिंदुस्तान में इस योजना को पहली बार NCR क्षेत्र में शुरू किया जाएगा, जिसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. सर्वे में 6 रूटों पर एयर टैक्सी संचालित करने करने की योजना बनाई गई है. इसके लिए एनसीआर में 48 जगहों पर हेलीपोर्ट का निर्माण होगा. इस परियोजना को धरातल पर उतारकर लोगों को लाभान्वित करने में लगभग 2 साल का समय लगेगा.

रोजाना सफर करने वालों को मिलेगा फायदा

बता दें कि इस योजना से सबसे ज्यादा लाभान्वित रोजाना सफर करने वाले लोग होंगे. इनका प्रतिदिन नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद आवागमन रहता है. एयर टैक्सी के संचालन से दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र के लोग मात्र 6 से 12 मिनट के समय में अपने गंतव्य स्थान पर आसानी से पहुंच सकेंगे.

एनसीआर में 6 रूट पर एयर टैक्सी संचालित की जाएगी. सर्वे का काम पूरा हो चुका है. हेलीपोर्ट बनाने के लिए 48 प्वाइंट चिह्नित कर लिए गए है. अभी निर्माण शुरू होना बाकी है. नोएडा में सेक्टर- 128 स्थित जेपी विश टाउन, सेक्टर- 16A फिल्म सिटी, सेक्टर- 38A स्थित गार्डन गैलेरिया समेत दस व ग्रेटर नोएडा 4 हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे- धर्मेद्र नागर, निदेशक, वीक्राफ्ट

रूट हो चुके हैं निर्धारित

  • दिल्ली से गुरुग्राम
  • दिल्ली से फरीदाबाद
  • दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट
  • दिल्ली से नोएडा
  • दिल्ली से रोहिणी हेलीपोर्ट
  • दिल्ली से मेरठ एयरपोर्ट
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.