बार- बार टोल टैक्स देने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, नितिन गडकरी ला रहे यह पॉलिसी

नई दिल्ली | देशभर में लाखों लोग रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का सहारा लेते हैं. इस दौरान उन्हें टोल टैक्स (Toll Tax) से भी गुजरना पड़ता है. ऐसे में उनकी जेब पर यह एक अतिरिक्त बोझ साबित होता है. यदि किसी व्यक्ति को राजमार्ग से होते हुए रोजाना अपने ऑफिस में जाना होता है, तो सुबह और शाम टोल टैक्स अदा करके ही राजमार्ग से गुजरना पड़ता है.

Toll Gate Booth 2

बार- बार टोल देने के चलते लोग कई बार परेशान भी हो जाते हैं, लेकिन अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इसका समाधान करने की दिशा में काम कर रही है. इससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा.

साल भर के लिए होगी नई सुविधा

देश भर में नई टोल नीति लागू की जा सकती है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा टोल संबंधित परेशानियों का समाधान जल्दी ही किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, नई नीति में सरकार लोगों को यह सुविधा देगी कि वह अपने फास्ट टैग को 3000 रूपए में रिचार्ज करवा सकते हैं. उसके बाद, अगले 1 साल तक उन्हें किसी भी टोल प्लाजा पर टैक्स नहीं देना होगा. ये शुल्क अदा करने के बाद वह अनलिमिटेड टोल प्लाजा को पार कर पाएंगे. इससे फायदा यह होगा कि उन्हें बार- बार टोल नहीं देना पड़ेगा. साथ ही, मिनिमम बैलेंस रखने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

मीडिया रिपोर्ट से मिली जो जानकारी के अनुसार, सरकार इस फैसले को अगर लागू करती है, तो इससे सरकार को कुछ नुकसान भी उठाना पड़ेगा. इसका नुकसान भी वह एक खास फॉर्मूले के तहत कर सकती है. इसके तहत, टोल से निकलने वाले वाहनों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा. कंसेशनर और कांट्रेक्टर्स के दावे और वास्तविक वसूली में जो अंतर मिलेगा, उसकी भरपाई एक खास फार्मूले के तहत की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts