Google Ka Malik Kaun Hai | क्या आपको पता है गूगल का मालिक कौन है? अगर नही, तो इसमें अब कोई हैरानी की बात नही है. जी हां, गूगल कितनी बड़ी कंपनी है ये तो आप जानते ही है. वैसे आपने कभी सोचा है कि अगर गूगल न होता तो हमारी जिंदगी आज भी उतनी ही सरल होती क्या जितनी की आज है. गूगल हमारे लगभग हर काम को आसान बना देता है. जैसे- अगर किसी सवाल का जवाब जानना है तो गूगल से पूछलो, वो आपको तुरंत बता देगा. इसी तरह गूगल की हमारे दैनिक जीवन में भी अहम भूमिका है. तो इसको बनाने वाले के बारे में तो हमें पता ही होना चाहिए, तो चलिए जानते है गूगल कंपनी के मालिक का क्या नाम है?
दरअसल, गूगल विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन है. अगर सर्च इंजन को आसान भाषा ने कहे तो जहा पर आपको कुछ भी जानकारी खोजने की जगह मिले. भारत देश में लगभग 98 फीसदी लोग गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते है. वैसे, गूगल का पुराना नाम BackRub था जिसे आगे चलकर गूगल कर दिया. गूगल केवल एक सर्च इंजन ही नही, बल्कि यहाँ पर कई तरह के और प्रोडक्ट्स भी है जिसे लोगो की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जैसे कि गूगल पे, गूगल स्टोर, क्लाउड इत्यादी. इतनी जानकारी शायद बहुत है अभी जानते है कि गूगल का मालिक कौन है?
Google Ka Malik Kaun Hai- गूगल का मालिक कौन है?
गूगल कंपनी को अमेरिकी निवासी लैरी पेज (Larry Page) और सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) ने 04 सितम्बर 1998 को बनाया था. उस समय उन्होंने इसे एक प्राइवेट कंपनी के रूप में रजिस्टर किया था. लेकिन, समय का पहिया उन्हें बहुत आगे लेकर गया. दरअसल, साल 2004 में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल को पब्लिक कर दिया. पब्लिक कंपनी बनने के बाद गूगल का कोई अकेला मालिक नही है. हालांकि, जिसके पास कंपनी के ज्यादा शेयर होंगे वही एक तरह से कंपनी के मालिक होंगे. इस समय कंपनी के ज्यादातर शेयर लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के पास ही है तो एक तरह से मालिक वही है.
अभी गूगल कंपनी का मालिक कौन है?
आज भी गूगल कंपनी का मालिक लैरी पेज और सर्गी ब्रिन है. दरअसल, कंपनी के पब्लिक करने के बाद ज्यादातर शेयर इन्ही दो लोगो के पास है जिहोने गूगल को बनाया था. वैसे, आपको बता दू कि लैरी और सर्गी कॉलेज के दिनों में पहली बार मिले थे. वही से उनको गूगल बनाने का आईडिया आया था. लेकिन, समय के साथ चलते हुए उन्हें गूगल को पब्लिक कंपनी बनाने का फैसला किया.
यह भी पढ़े : गूगल मेरी उम्र क्या है
गूगल कंपनी के शेयरहोल्डर
गूगल में शेयर होल्डिंग को जानने से पहले आपको समझना होगा कि गूगल ने साल 2015 में पैरेंट कंपनी Alphabet Inc बनाई और जितने भी प्रोजेक्ट थे वो सभी इसके अंतर्गत ला दिए. आसान भाषा में कहे तो अब आगे के सभी निर्णय Alphabet Inc लेगी. पैरेंट कंपनी बनते ही काफी शेयरहोल्डर आ गये. अब समझते है कि गूगल में किसकी कितनी शेयर होल्डिंग है:
Alphabet Inc को पैरेंट कंपनी बनाने के बाद गूगल में 3 तरह की शेयर होल्डिंग है, जिसे A, B और C क्लास में डिवाइड किया गया है.
- A क्लास शेयरहोल्डर को वोटिंग का अधिकार दिया है.
- B क्लास शेयरहोल्डर में कुछ लोगो को शामिल गया है. इन्हें 10—10 वोट दिए गये है जिन्हें मार्केट में ट्रेड नही किया जा सकता.
- C क्लास शेयरहोल्डर को वोटिंग का अधिकार नही है.
अभी समझते है अल्फाबेट कंपनी में किसके पास कितने शेयर है जिससे आपके लगभग सभी डाउट दूर हो जायेंगे.
लैरी पेज
बता दे कि Larry Page का जन्म साल 1973 में हुआ था. इस समय लैरी पेज Alphabet Inc के CEO है जिनके पास 20 मिलियन C क्लास के शेयर है. वही, 19.9 मिलियन A क्लास शेयर है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय 2023 में लैरी पेज की नेट वर्थ 9750 करोड़ USD डॉलर है.
सर्गी ब्रिन
बता दे कि Sergey Brin का जन्म भी साल 1973 में हुआ था. इस समय सर्गी ब्रिन Alphabet Inc के प्रेसिडेंट है जिनके पास 19.3 मिलियन C क्लास शेयर है. वही, 18400 शेयर A क्लास के है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय 2023 में सर्गी ब्रिन की नेट वर्थ 9160 करोड़ USD डॉलर है.
यह भी पढ़े : मेरा नाम क्या है
ज्यादातर पूछे जाने वाले सवाल- FaQ
गूगल कंपनी को किसने बनाया?
गूगल कंपनी के मालिक का नाम लैरी पेज और सर्गी ब्रिन है. इन दोनों की दोस्ती कॉलेज के दिनों में हुई थी वही से गूगल को बनाने का आईडिया मिला.
गूगल को कब बनाया गया था?
बड़ी कंपनी गूगल को साल 1998 में प्राइवेट कंपनी के रूप में रजिस्टर करवाया था. इससे पहले लैरी और सर्गी ने इस प्रोजेक्ट पर काफी मेहनत और रिसर्च की थी.
लैरी पेज और सर्गी ब्रिन कौन है?
यह दोनों लैरी पेज और सर्गी ब्रिन गूगल कंपनी के फाउंडर थे जिन्होंने गूगल को बनाया था. बाद में साल 2004 में इन्होने Alphabet Inc को पैरेंट कंपनी बना दिया था.
गूगल कंपनी का हेड ऑफिस कहा है?
इस बड़ी कंपनी गूगल का हेडक्वार्टर अमेरिका के कैलीफोर्निया में स्तिथ है.
