नूंह जिलें में जल्द शुरू होगा दो बाईपास का निर्माण कार्य, लोगों का सफर होगा सुहावना

नूंह | केन्द्र की मोदी सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर देशभर में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर काम भी हो रहें हैं. अब इसी कड़ी में नूंह जिला में पुनहाना बाईपास की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिलें के पुनहाना व पिगनवां बाईपास निर्माण के लिए पुनहाना बाईपास कलेक्टर रेट से 20 प्रतिशत ज्यादा रेट पर मंजूर कर लिया गया है. जबकि पिगनवां बाईपास के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा फिजिबलटी चैक करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

Fourlane Highway

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुनहाना बाईपास के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में ई- भूमि पोर्टल के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु सचिवों की समिति बैठक में इस निर्णय को पारित किया गया है. इस बाईपास के निर्माण से नूंह जिला विकास की नई बुलंदियों को छूने की ओर आगे बढ़ेगा.

वहीं पिगनवां बाईपास निर्माण पर जानकारी देते हुए शमशेर सिंह ने बताया कि फिजीबिलिटी ठीक पाए जाने पर पिगनवां बाईपास निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में काम शुरू हो सकेगा. उन्होंने कहा कि इस बाईपास के निर्माण के लिए क्षेत्र के लोगों को बड़प्पन दिखाना होगा और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में प्रदेश सरकार का सहयोग करना होगा.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने एक और बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ में बनने वाले डेंटल कॉलेज का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा और इस दिशा में तेजी से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि नूंह जिलें को विकास की दृष्टि से उपर उठाने के लिए बहुत जल्द अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी विचार किया जाएगा ताकि नूंह जिलें को भी अन्य जिलों की तर्ज पर विकसित किया जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.