हरियाणा के पलवल से खाटूश्याम के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यहां देखें रूट और टाइमिंग

पलवल | हरियाणा से खाटूश्याम जी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रोडवेज विभाग ने पलवल से खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी है. इस बस सेवा के संचालित होने से इस रूट पर पड़ने वाले गांवों को भी फायदा पहुंचेगा क्योंकि यहां के यात्री भी इस बस में सफर कर सकेंगे.

Haryana Roadways Bus

ये रहेगा शेड्यूल

खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को पलवल से खाटूश्याम जाने वाली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह बस सोहना, तावडू, भिवाड़ी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, नारनौल, निजामपुर, पलसाना, नीम का थाना, रींगस होते हुए खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान) तक सफर तय करेगी.

रोडवेज डिपो, पलवल के महाप्रबंधक नवनीत सिंह ने बताया कि खाटूश्याम जाने वाली बस पलवल बस स्टैंड से सुबह 9 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी. रात्रि ठहराव कर यह बस अगले दिन सुबह 6 बजे खाटूश्याम से रवाना होकर दोपहर ढाई बजे पलवल पहुंचेगी.

ये रहेगा किराया

महाप्रबंधक ने बताया कि इस बस में प्रति व्यक्ति किराया 300 रूपए रहेगा. उन्होंने बताया कि खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने का निश्चित तौर पर लोगों को फायदा पहुंचेगा. उनका सफर आसान हो जाएगा. वहीं, बस सुविधा के शुरू होने से इस रूट पर पड़ने वाले आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.