दिल्ली जाना हो या फिर पलवल दोनों तरफ हुई मौज, यहां पर शुरू हुआ नया सिक्स लेन फ्लाईओवर

पलवल | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में दिवाली के शुभ अवसर पर वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली- आगरा (NH- 19) पर बघौला गांव में बना नया फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोल दिया गया है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से वाहन चालकों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Six Lane Highway

जड़ से खत्म होगी समस्या

वाहन चालकों के लिए इस जगह से गुजरना दुश्वार हो चुका था. खासतौर पर इंडस्ट्रियल एरिया होने के चलते कई किलोमीटर की एक्स्ट्रा दूरी तय करनी पड़ रही थी, लेकिन अब यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी. इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 50 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हुई है.

पहले इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य साल 2024 के आखिर तक पूरा होना था, लेकिन स्थानीय लोगों की डिमांड पर इस प्रोजेक्ट में देवली अंडरपास भी जोड़ा गया है. लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा यह बाईपास सिक्स लेन बनाया गया है. इसके चार अंडरपास नूर ब्रह्म कंपनी, जनौली मोड़, कौशल विकास विश्वविद्यालय मोड़ और देवली मोड़ पर यातायात के लिए बनाए गए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

औद्योगिक क्षेत्र पकड़ेगा रफ्तार

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से न केवल औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, बल्कि लोगों को घंटों तक लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा. यहां पृथला औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थी, लेकिन अब चाहे पलवल की ओर जाना है या दिल्ली की ओर, सफर बिल्कुल आसान हो जाएगा. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.