पंचकूला में सीएम नायब सैनी की घोषणा, आयुष योग सहायकों के लिए काम की खबर

पंचकूला | सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने आयुष योग सहायकों के लिए बीते दिन मंगलवार को कई घोषणा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि आयुष योग सहायकों की सेवा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को ऐच्छिक कोष से 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. अब योग व प्राकृतिक चिकित्सकों का भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत इसी साल से की जाएगी.

CM Nayab Singh Saini

सीएम सैनी ने यह घोषणाएं मंगलवार को पंचकूला में आयोजित हुए भव्य योग महोत्सव के दौरान की. बताया कि सरकार पाठ्यक्रम में शामिल योग, खेल व अन्य विषयों की परीक्षाएं भी आयोजित कराएगी.

3 पोर्टल लॉन्च

आयुष विभाग में पारदर्शिता के लिए लॉन्च किए 3 पोर्टल
इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने 3 पोर्टल भी लॉन्च किए, जिसमे ई-मार्केट प्लेस पोर्टल, आयुष औषधि इन्वेंटरी पोर्टल और ई औषधि लाइसेंसिंग पोर्टल शामिल है. इन तीनो पोर्टल के शुरू होने से आयुष विभाग में पारदर्शिता आएगी. इनमें ई- मार्केट प्लेस पोर्टल के माध्यम से औषधीय पौधे तैयार करने वाले किसान रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

आमजन को मिलेगी सुविधा

इस पोर्टल से कोई भी व्यक्ति औषधीय पौधे खरीद सकेगा. लाइसेंसिंग पोर्टल पर नए या लोन लाइसेंस प्राप्त करने, लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जा सकेगा. इन तीनों पोर्टल से आमजन को काफी सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.