भिवानी- रेवाड़ी जिले में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अमित शाह ने किया इन बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

पंचकूला | हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि पंचकूला पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को एक साथ कई बड़ी सौगातों का तोहफा दिया है. यहां कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की ओर से राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन आयोजित किया गया था, जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अमित शाह ने जिला भिवानी में दूध शीतकरण केंद्र सलेमपुर प्लांट, जिला रेवाड़ी में हैफेड आटा मिल जाटूसाना और सहकारिता मंत्रालय द्वारा तैयार IYC के पोर्टल का रिमोट द्वारा ई- लोकार्पण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित प्रदेश सरकार के कई बड़े मंत्री और नेता उपस्थित रहे.

Amit Shah

सहकारिता होगी किसानों के लिए शक्ति

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमूल मॉडल का उदाहरण देकर अमित शाह ने कहा कि सहकारिता वह ताकत है जो किसानों के जोखिम को कम करने और आमदनी बढ़ाने में योग्य बनाता है. इसके साथ ही, उन्होंने हरियाणा राज्य सहकारी बैंकों के 5 लाभार्थियों को रुपे- प्लैटिनम डेबिट कार्ड बांटे और हरियाणा के कृभको द्वारा बनाए गए 2 एम- पैक्स के अध्यक्षों को पंजीकरण प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कृभको द्वारा तैयार IYC के समारोहों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

CM सैनी की जमकर सराहना

सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा ने किसानों को सबसे अधिक गन्ना खरीद राशि देकर देशभर की सरकारों के सामने मिसाल पेश की है. उन्होंने हरियाणा प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाया है, जो बड़ी उपलब्धि है. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना कर सरकार से समृद्धि का नया मंत्र दिया है, जिसमें रोजगार के साथ समृद्धि को जोड़ा गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.