हरियाणा में हजारों गरीब परिवारों को मिली बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने सौंपे प्लॉट के दस्तावेज

पंचकूला | हरियाणा के हजारों गरीब परिवारों के लिए आज का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. पंचकूला में आज मुख्यमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास के लाभार्थियों को आंवटन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीएम नायब सैनी ने शहरी आवास योजना के हजारों लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र वितरित किए.

Nayab Singh Saini

लाभार्थियों के साथ सीएम ने ली सेल्फी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर हैं जब हजारों गरीब परिवारों के खुद के घर का सपना साकार हो रहा है. मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास योजना 2.0 के तहत, 58 गांवों के 3884 परिवारों को प्लॉट आवंटन पत्र वितरित किए. इस दौरान उन्होंने मंच से खड़े होकर ऑडिटोरियम में मौजूद लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली. उन्होंने प्लॉट के दस्तावेज मिलने वाले सभी लाभार्थियों को खुद के घर का सपना पूरा होने पर शुभकामनाएं दी.

हर गरीब को मिले अपना मकान

सीएम नायब सैनी ने कहा कि केंद्र और हरियाणा की बीजेपी सरकार पिछले 11 सालों से गरीबों के उत्थान में लगी हुई है. बीजेपी सरकार हर गरीब के सिर पर छत के मिशन को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है. देश में केंद्र सरकार, हरियाणा में राज्य सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना को धरातल पर उतार रही है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

डबल इंजन की सरकार आपके सपनों के घर के सपने को धरातल पर उतारकर आपको अपना हक दे रही है. मकान और प्लॉट आंवटन का पत्र आपके सपनों का दस्तावेज है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत शहरों में गरीब परिवारों को 30- 30 गज के प्लॉट आवंटित किए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.