हरियाणा में महंगी हुई बिजली, 4 से 5 गुना तक बढे बिल; 700 का बिल हुआ 4500 रुपए के पार

पंचकूला | हरियाणा में महंगाई और भीषण गर्मी के बीच अब बिजली के बिलों ने आम जनता की परेशानी और बढ़ा दी है. जून महीने में कई उपभोक्ताओं को उनके सामान्य खर्च की तुलना में 3 से 4 गुना अधिक बिल मिला है. बिजली विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए दरों में वृद्धि की है.

Bijli Electricity Bulb

यह बढ़ोतरी केवल 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की है, लेकिन असल बोझ प्रति किलोवाट के फिक्स चार्ज के रूप में जनता पर पड़ा है.

नए स्लैब से उपभोक्ताओं पर पड़ा असर

अप्रैल से लागू हुई नई दरों के चलते बिजली विभाग ने एरियर को भी वर्तमान बिलों में जोड़ दिया है. साथ ही, कनेक्शन को लेकर भी नए स्लैब बना दिए गए हैं. अब 5 किलोवाट से अधिक कनेक्शन पर प्रत्येक किलोवाट पर 75 रुपए वसूले जा रहे हैं. पंचकूला के एक उपभोक्ता के घर में 3 कनेक्शन के लिए इस बार 12,000 रुपए से अधिक का बिल आया है, जबकि पिछले महीने मात्र 700 रुपए का बिल आया था. इसी प्रकार, सेक्टर 21 के एक निवासी ने बताया कि इस बार पहली बार उन्हें इतना ज्यादा बिल मिला है, जिसकी वजह फिक्स चार्ज और प्रति किलोवाट दर है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

इनपर सबसे ज्यादा बोझ

यदि किसी उपभोक्ता का कनेक्शन 5 किलोवाट से ऊपर है, तो उसे 500 यूनिट तक खर्च करने पर 6.50 रुपए प्रति यूनिट और 75 रुपए प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज देना होगा. 500 से 1000 यूनिट तक खपत होने पर 7.15 रुपए प्रति यूनिट और फिक्स चार्ज लागू होगा. इन बदलावों के बाद उपभोक्ता सरकार की इस नीति का विरोध कर रहे हैं. पंचकूला के व्यापारियों ने इस विषय में प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर राहत की मांग की है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts