हरियाणा CET अभ्यर्थी तैयार करले अपने दस्तावेज, इस तारीख को खुलेगा करेक्शन पोर्टल

पंचकूला | कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए करेक्शन पोर्टल इस हफ्ते खुलने वाला है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मानसून सत्र के दौरान 25 अगस्त को कहा था कि 1- 2 दिन में करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा. इसमें थोड़ी देरी हुई है, लेकिन HSSC द्वारा जल्द ही पोर्टल खोल दिया जाएगा. बता दें कि CET 2025 एग्जाम 26 और 27 जुलाई को आयोजित हुआ था, जिसमें 12 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था.

Haryana CET HSSC CET

चेयरमैन ने किया था वादा

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने 8 अगस्त को वादा किया था कि सभी परीक्षार्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र तैयार रखें क्योंकि ग्रुप C के लिए करेक्शन पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा. उन्होंने 1 महीने के भीतर परीक्षा परिणाम जारी करने की भी बात कही थी. आयोग के सूत्रों की मानें तो 10 सितंबर से पहले इस पोर्टल को खोलने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है. यह पोर्टल अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से वो अपने फॉर्म में हुई नाम, एड्रेस व अन्य व्यक्तिगत जानकारी जैसी गलतियों को सुधार कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Samagra Shiksha Panchkula Jobs: पंचकूला में आई वैकेंसी, जल्दी से करें अप्लाई

CET परीक्षा के बाद HSSC ने 29 जुलाई को ही इसकी प्रोविजनल आंसर- की जारी कर दी थी. उम्मीदवारों को 1 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 250 रुपये की फीस भी तय की गई थी.

हाईकोर्ट पहुंचा विवाद

CET एग्जाम में नॉर्मलाजेशन फार्मूले से जुड़े मामले को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रोहतक के एक अभ्यर्थी पवन कुमार द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. उन्होंने कहा है कि इस फार्मूले की वजह से कई योग्य उम्मीदवारों का परिणाम प्रभावित हो सकता है. इस मामले पर कल यानि 2 सितंबर को सुनवाई होनी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.