हरियाणा के पंचकूला में मिला मोर्टार बम, दहशत में लोग

पंचकूला । हरियाणा के पंचकूला जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जिले के कालका क्षेत्र में एक रॉकेट लॉन्चर का मोर्टार बम बरामद हुआ है. यह बम एक खाली प्लाट से बरामद हुआ. इसकी खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. बम की खबर मिलते ही वहां के स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घटनास्थल पर बुलाया.

bam motrar

तुरंत आर्मी और पुलिस के बड़े अधिकारी और सैन्य बल मौके पर पहुंच गए और जांच आरंभ कर दी. पंचकूला के कालका क्षेत्र के थाना प्रभारी महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें इस बम के संबंध में कंट्रोल रूम के जरिए खबर मिली थी. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें खबर मिली कि पंचकूला के कालका क्षेत्र के गुगा माड़ी के नजदीक एक खाली प्लॉट है जिसमें बम रखा हुआ है. इसकी खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आर्मी के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जानकारी के अनुसार यह एक रॉकेट लांचर का बम है.उन्होंने कहा कि यह बरामद किया गया बम अभी जिंदा है या फिर चला हुआ है, यह तो मिलिट्री के अधिकारी ही जांच करके बताएंगे. पुलिस के अनुसार मिलिट्री के एक्सपर्ट आएंगे और इस बम की जांच करेंगे.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts