पंचकूला | भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जीरकपुर- पंचकूला बाईपास परियोजना पर 1878.31 करोड़ रुपए की लागत खर्च की जाएगी. जीरकपुर और पंचकूला से होकर गुजरने वाला यह बाईपास चंडी मंदिर के पास से निकलेगा. 19.2 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 6 लेन एक्सप्रेस बाईपास बनाए जाएंगे.
परियोजना से जाम से मिलेगी राहत
ऐसा माना जा रहा है कि इस परियोजना के निर्माण के बाद जीरकपुर, बलटाना, ढकौली, हाउसिंग बोर्ड चौक, कालका चौक जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. इसके अलावा, पटियाला, दिल्ली और मोहाली एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहनों को हिमाचल जाने का वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा. अब ऐसे वाहनों को शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस परियोजना का टेंडर जारी कर दिया गया है. इसे 20 अगस्त को खोला जाएगा.
