HSSC CET में नए नियम लागू, एग्जाम से पहले जानिए ये जरूरी पॉइंट्स

पंचकूला | हरियाणा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 और 27 जुलाई को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा हरियाणा पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा. इसे लेकर सरकार और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. प्रदेशभर के 1338 केंद्रों पर 4 शिफ्टों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा. इस बार सरकार द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं.

HSSC CET

अध्यक्ष ने दी यह जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने जानकारी दी कि परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में होगी. सुबह की शिफ्ट 10:00 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:15 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर रंगीन प्रिंट वाला एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाना होगा. परीक्षार्थी अपने साथ रूपए भी रख सकते हैं. अमृतधारी सिखों को धार्मिक प्रतीक और महिलाओं को मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दी गई है.

इन बातों का रखें ध्यान

एग्जाम सेंटर में पेन, पेंसिल, हाथ घड़ी, अंगूठी, चेन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, एयरफोन, स्मार्ट वॉच आदि लाने की अनुमति नहीं होगी. आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र पर ही पेन उपलब्ध करवाया जाएगा. परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल नॉलेज, हरियाणा जीके, मैथ, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर से जुड़े कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके लिए 1 घंटा 45 मिनट (105 मिनट) का समय दिया जाएगा. परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन यदि कोई प्रश्न छोड़ना है, तो उसके लिए 5वां गोला भरना अनिवार्य होगा. ऐसा न करने पर 0.95 अंक काट लिए जाएंगे. परीक्षा केंद्र के बाहर या रूम के बाहर अभ्यर्थी अपने बैग, मोबाइल आदि रख सकेंगे.

यह भी पढ़े -  HKRN Jobs: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

नकलचियों पर होगी सख्त कार्रवाई

परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों को आगामी 5 वर्षों तक HCS की सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जाएगा. नकल रोकने के लिए सरकार द्वारा सख्त इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट भी बंद किया जा सकता है. इस बार यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित साधन का उपयोग करता है, तो उस पर UMC (Unfair Means Case) दर्ज किया जाएगा. यह केस परीक्षा के दौरान या बाद में भी बनाया जा सकता है. परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग केंद्र में लगे CCTV कैमरों की जांच करेगा. यदि कोई अभ्यर्थी संदिग्ध गतिविधि करता पाया गया तो उस पर नकल का केस दर्ज किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts