HSSC फॉरेस्ट रेंजर भर्ती को लेकर न्यू अपडेट, पढ़िए चेयरमैन हिम्मत सिंह क्या बोले?

पंचकूला | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से निकाली गयी फॉरेस्ट रेंजर और डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर की पोस्ट के लिए शारीरिक माप परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षण सोमवार यानि आज होगा. शारीरिक माप परीक्षण (PMT) पंचकूला के सेक्टर- 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होगा.

HSSC

सुबह 8 बजे तक पहुंचे केंद्र

शारीरिक दक्षता परीक्षण(PST) पंचकूला ही जल्ला पुलिस बैरियर/नाका में होगा. अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है कि सभी सुबह 8 बजे तक केंद्र पर में पहुंच जाये. शारीरिक माप परीक्षण में ऊंचाई जैसे मानकों की जांच होगी, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षण में दौड़ व अन्य निर्धारित परीक्षण किये जायेंगे. एंट्री के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड व वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि लेकर पहुंचना होगा.

HSSC अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

सभी उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि इस दौरान मोबाइल, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच आदि प्रतिबंधित रहेंगे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, उपकरणों की गुणवत्ता, सुरक्षा व सुविधा प्रबंध की समीक्षा भी की. HSSC अध्यक्ष की तरह से सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट भी की गई.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

सभी उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि विज्ञापन संख्या 09/ 2024 के अंतर्गत ग्रुप 07 (Forest Ranger) और 11/ 2024 के अंतर्गत ग्रुप 45 (Deputy Forest Ranger) पद के लिए आयोजित होने वाले PMT और PST के केंद्र का निरीक्षण किया. अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आप सभी वक़्त से केंद्र पर पहुंचे. सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.