पंचकूला | हरियाणा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की सेट परीक्षा 18 अगस्त से 22 अगस्त के मध्य आयोजित की जाएगी. विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा इनकी डेट शीट जारी कर दी गई है. सुबह और दोपहर 2 शिफ्ट में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा. हर परीक्षा 20 अंक की होगी. 5 दिन तक चलने वाली इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों की पढ़ाई का आकलन किया जाएगा.
स्कूलों को दिए निर्देश
इस विषय में विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा आधिकारिक पत्र जारी करते हुए 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अगस्त के महीने में होने वाली सेट परीक्षाओं की डेट शीट सांझा की गई है. राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि सेट परीक्षा के अंकों को “अवसर ऐप” अथवा संबंधित पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय के मुख्य प्रभारी की होगी.
कक्षा 9वीं की डेट शीट
| 18 अगस्त | गणित |
| 19 अगस्त | विज्ञान |
| 20 अगस्त (सुबह) | सामाजिक विज्ञान |
| 20 अगस्त (दोपहर) | संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी |
| 21 अगस्त (सुबह) | फिजिकल एजुकेशन/ NSQF |
| 21 अगस्त (दोपहर) | हिंदी |
| 22 अगस्त | अंग्रेजी |
कक्षा 10वीं की डेट शीट
| 18 अगस्त | अंग्रेजी |
| 19 अगस्त (सुबह) | हिंदी |
| 19 अगस्त (दोपहर) | संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी |
| 20 अगस्त | सामाजिक विज्ञान |
| 21 अगस्त | गणित |
| 22 अगस्त | विज्ञान |
कक्षा 11वीं की डेट शीट
| 18 अगस्त (सुबह) | गणित/ बायोलॉजी/ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन/ पॉलिटिकल साइंस |
| 18 अगस्त (दोपहर) | NSQF विषय |
| 19 अगस्त (सुबह) | हिस्ट्री/ फिजिक्स/ अकाउंटेंसी |
| 19 अगस्त (दोपहर) | हिंदी |
| 20 अगस्त (सुबह) | सोशियोलॉजी/ बिजनेस स्टडी/ केमिस्ट्री |
| 20 अगस्त (दोपहर) | कंप्यूटर साइंस/ जियोग्राफी |
| 21 अगस्त (सुबह) | अंग्रेजी |
| 21 अगस्त (दोपहर) | फाइन आर्ट/ म्यूजिक/ साइकोलॉजी |
| 22 अगस्त (सुबह) | अर्थशास्त्र/ होम साइंस |
| 22 अगस्त (दोपहर) | संस्कृत/ फिजिकल एजुकेशन/ इंटर्नशिप |
कक्षा 12वीं की डेट शीट
| 18 अगस्त (सुबह) | हिस्ट्री/ फिजिक्स/ अकाउंटेंसी |
| 18 अगस्त (दोपहर) | कंप्यूटर साइंस/ जियोग्राफी |
| 19 अगस्त (सुबह) | सोशियोलॉजी/ बिजनेस स्टडी/ केमिस्ट्री |
| 19 अगस्त (दोपहर) | फाइन आर्ट/ म्यूजिक/ साइकोलॉजी |
| 20 अगस्त (सुबह) | अंग्रेजी |
| 20 अगस्त (दोपहर) | अर्थशास्त्र/ होम साइंस |
| 21 अगस्त (सुबह) | गणित/ बायोलॉजी/ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन/ पॉलिटिकल साइंस |
| 21 अगस्त (दोपहर) | NSQF विषय |
| 22 अगस्त (सुबह) | संस्कृत/ फिजिकल एजुकेशन/ इंटर्नशिप |
| 22 अगस्त (दोपहर) | हिंदी |
