पंचकूला में सड़क हादसे रोकने की नई पहल, इन जगहों पर लगेंगे टेबलटॉप स्पीड ब्रेकर

पंचकूला | सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से सटे पंचकूला से एक बड़ी खबर सामने आई है. पंचकूला मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (PMDA) ने शहर में दुर्घटना रोकने के लिए एक नई योजना बनाई है जिसके तहत दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों की सड़कों पर टेबलटॉप स्पीड ब्रेकर लगाएं जाएंगे. इसका उद्देश्य उन जगहों पर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण पाना है, जहां ट्रैफिक दबाव ज्यादा रहता है और लोग तेज रफ्तार से अपने वाहनों को चलाते हैं.

Speed Breaker Road Sadak Car

मिलेंगे कई फायदे

  • वाहन चालकों को रफ्तार धीमी करनी पड़ेगी, जिससे सड़क दुघर्टना होने की संभावनाओं में कमी आएगी.
  • स्कूल, कॉलेज और चौराहों के पास पैदल यात्रियों को सड़क पार करना आसान हो जाएगा.
  • टेबलटॉप स्पीड ब्रेकरों में ज़ेब्रा क्रॉसिंग, रोड स्टड और कैट आइज़ भी होंगे, जिससे रात में भी इनकी स्पष्ट दृश्यता बनी रहेगी.

इन जगहों पर लगेंगे ब्रेकर

सेक्टर 6- 7 लाइट प्वाइंट 4 ब्रेकर
अमरटेक्स चौक 4 ब्रेकर
टैंक चौक 3 ब्रेकर
ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास 2 ब्रेकर
पीजी कॉलेज, सेक्टर- 1 2 ब्रेकर
सरकारी महिला कॉलेज, सेक्टर- 14 2 ब्रेकर
डीआई कार्यालय के पास, सेक्टर- 2 1 ब्रेकर
बसंतर एन्क्लेव के पास, सेक्टर- 2 1 ब्रेकर
यह भी पढ़े -  पंचकूला का आयुर्वेद संस्थान बना मरीजों की पहली पसंद, हर दिन पहुंच रहे 500 से ज्यादा लोग

36 लाख रुपए होंगे खर्च

PMDA द्वारा इस योजना पर 36 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और टेबलटॉप स्पीड ब्रेकर लगाने की शुरुआत पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र से रैली चौक तक जाने वाली सड़क से होगी, जो सेक्टर- 14 स्थित महिला कालेज के पास से होकर गुजरती है. इस प्रोजेक्ट ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक रूट्स अपनाने की सलाह और संकेतक भी लगाएं जाएंगे, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.