हरियाणा में महिलाएं शुरू कर सकती हैं खुद का व्यवसाय, 1.50 लाख रुपए लोन देगी सरकार

पंचकूला | हरियाणा में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इसी कड़ी में हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए व्यक्तिगत ऋण योजना चलाई गई है. इस संबंध में पंचकूला (Panchkula) डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि साल 2025-26 के लिए 60 केसों (20 अन्य श्रेणी व 40 अनुसूचित जाति) का लक्ष्य रखा गया है.

Mahila

खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी महिलाएं

हरियाणा महिला विकास निगम प्रबंधक ने बताया कि जिन महिलाओं की सालाना आय 1.80 लाख रुपए से कम हो. परिवार का कोई सदस्य टैक्स नहीं भरता हों, वे महिलाएं इस योजना के लिए 1.50 लाख रुपए तक के लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं. इस लोन पर निगम द्वारा 25% (अधिकतम 10 हजार रूपये अन्य श्रेणी व 25 हजार रूपये अनुसूचित जाति) को सब्सिडी दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि 10% धनराशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी पड़ती है जबकि शेष राशि की व्यवस्था राष्ट्रीयकृत/ सहकारी बैकों से करवाई जाती है. उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यों जैसे- सिलाई, कढ़ाई, किरयाना, मनियारी, रेडीमेट गारमेंट्स, कपड़े की दुकान, स्टेशनरी, बुटीक व जनरल स्टोर आदि के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

अधिक जानकारी हेतु फोन नंबर जारी

इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए निगम के जिला प्रबन्धक, हरियाणा महिला विकास निगम, कमरा नंबर- 52, तीसरी मंजिल, नई बिल्डिंग, मिनी सचिवालय, सेक्टर- 1 पंचकूला, फोन न. 0172- 2585271 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.