कांग्रेस के सिंबल वाली हेयर स्टाइल और कपडे, जाने 15 साल से इसी अंदाज में रहने वाले शख्स की कहानी

पानीपत | कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है और यात्रा हरियाणा के पानीपत जिले से प्रवेश कर आज करनाल की तरफ आगे बढ़ रही है. इस यात्रा में कई मशहूर शख्सियत भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है लेकिन इसी यात्रा में शामिल महाराष्ट्र से एक शख्स चर्चा का विषय बना हुआ है. कोल्हापुर निवासी नितिन गणपत अपने हेयर स्टाइल और वेशभूषा से लोगों को हैरत में डाल रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के निशान (हाथ) को अपना हेयर स्टाइल बनाया है और कांग्रेस पार्टी के झंडे की तरह ही कुर्ता बनवाया है.

haryana congress

15 सालों से यही अंदाज

नितिन ने बताया कि वो शुरुआती दिन से ही इस यात्रा में शामिल हैं और श्रीनगर तक इस यात्रा से जुड़े रहेंगे. यात्रा खत्म होने के बाद ही अपने घर कोल्हापुर वापस लौटूंगा. हेयर स्टाइल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस अंदाज में आज से नहीं बल्कि पिछले 15 सालों से हूं.

आधा किलोमीटर रहते हैं आगे

33 वर्षीय नितिन गणपत ने बताया कि वो कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है. साइकिल से मैंने 15 राज्यों में कांग्रेस पार्टी का प्रचार किया है और ताउम्र निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करता रहूंगा. उन्होंने बताया कि हाथ के पंजे के निशान वाला यह कुर्ता उन्होंने कोल्हापुर के एक दर्जी से सिलवाया था. उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वो राहुल गांधी से करीब आधा किलोमीटर आगे चलते रहते हैं.

यह भी पढ़े -  रोहतक में दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बोले- "SYL और यमुना जल पर जवाब दे हरियाणा सरकार"

नितिन गणपत ने बताया कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी से उनकी मुलाकात मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में हुई थी. उन्होंने कहा कि इस यात्रा को देशभर में लोगों का प्यार मिल रहा है और यात्रा में शामिल लोगों की भीड़ यह दर्शा रही है कि 2024 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.