पानीपत की सारा ने 16 मिनट में अरबी भाषा में लिखे सभी राज्यों के नाम, बनाया यह ख़ास रिकॉर्ड

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले के आर्य कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा सारा खान ने कॉलेज के साथ- साथ अपने शहर पानीपत और प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. दरअसल, सारा ने “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” बनाया है. कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने छात्रा सारा खान को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Sara Khan Panipat

सारा खान ने कही ये बात

सारा खान ने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि वह खुद पढ़ाई करती हैं. वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती हैं और इस बीच यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने हर दिन 3 घंटे कड़ी मेहनत की है. वह काफी खुश है क्योंकि उनके इस कदम से काफी नाम हुआ है.

बनाया ये रिकॉर्ड

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने बताया कि बीएएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा सारा खान ने 16 मिनट 26 सेकेंड में भारत के सभी राज्यों के नाम अरबी भाषा में लिखकर “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में कीर्तिमान बनाया है. पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में यह रिकॉर्ड 1 घंटा 7 मिनट का था, लेकिन सारा खान ने यह रिकॉर्ड 16 मिनट में बनाया है.

यह भी पढ़े -  अचारों का शहर से प्रसिद्ध हुई हरियाणा की ये नगरी, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा स्वाद

दिनेश गाहल्याण ने बताया कि सारा विभाग द्वारा संचालित एसीपी नेटवर्क प्रेरणा अखबार में भी सक्रिय रूप से काम करती हैं. सारा पहले भी कई तरह की प्रतियोगिताओं में अवॉर्ड जीत चुकी हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.