हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए JJP ने कसी कमर, इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) की बिसात बिछ चुकी है. सभी राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तमाम जुगत भिड़ा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रही है.

Dushyant Choutala 1

आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ऐलान कर दिया है कि JJP और आजाद समाज पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “किसान- कमेरों की लड़ाई, हम लड़ते रहेंगे बिना आराम, ताऊ देवीलाल की नीतियाँ, विचारधारा में मान्यवर कांशीराम.

युवाओं के बीच लोकप्रिय

अजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद (राणव) दलित युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. फिलहाल, वह उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से जीत हासिल कर सांसद निर्वाचित हुए हैं. वहीं, युवाओं के बीच लोकप्रियता की बदौलत ही दुष्यंत चौटाला की JJP को 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर जीत मिली थी. ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में इन दोनों युवा नेताओं की जुगलबंदी क्या कोई नया कारनामा रचती है, ये देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन का आधिकारिक तौर पर ऐलान 27 अगस्त यानि आज दिल्ली में करेगी. इसके लिए पार्टी ने दिल्ली में 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखी है. लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी में मची भगदड़ से राजनीतिक हाशिए पर पहुंची जजपा को अपना वजूद बचाने की कोशिश में दलित और जाट वोटर्स को लामबंद करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.