हरियाणा: चौटाला परिवार में फिर चलें शब्दबाण, दुष्यंत चौटाला के जेल होने की बात से शुरू हुई थी कहानी

चंडीगढ़ | हरियाणा में INLD नेता अभय चौटाला और JJP पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है. हाल ही में, परिवर्तन पदयात्रा के दौरान अभय चौटाला ने बयान दिया था कि शराब घोटाले में बीजेपी दुष्यंत चौटाला को जेल भेजेगी. कोविड काल के दौरान प्रदेश में करोड़ों रुपए का शराब घोटाला हुआ है और इसके लिए दुष्यंत को जेल की हवा खानी पड़ेगी. उनके इस बयान पर दिग्विजय चौटाला ने जबरदस्त पलटवार किया है.

Webp.net compress image 8

पिता और भाई की जेल से पेट नहीं भरा: दिग्विजय

दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला को जवाब देते हुए कहा कि उनका अपने पिता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और भाई अजय चौटाला के जेल जाने से पेट नहीं भरा है जो अब अपने भतीजे दुष्यंत चौटाला को भी जेल भिजवाना चाहतें हैं. इसी नकारात्मक सोच की वजह से आज उनका राजनीतिक करियर शून्य हो गया है और जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है जबकि दुष्यंत आज राजनीति के शिखर पर पहुंच गया है और इसी पीड़ा को चाचा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं.

राजनीतिक लाभ उठाने की तलाश में अभय

जजपा प्रधान महासचिव ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला और अजय चौटाला के जेल जाने का अभय चौटाला ने राजनीतिक लाभ उठाया है और अब दुष्यंत चौटाला को जेल भेजने की बात कहकर एक और राजनीतिक मौके की तलाश में हैं. उन्होंने कहा कि अभय सिंह ऐसे राजनीतिक मौके की तलाश में समय खराब करने के बजाय दुष्यंत चौटाला से सीखते हुए सकारात्मक सोच के साथ राजनीति करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

अभय सिंह को सद्बुद्धि दे भगवान

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बेहतर होगा कि अभय सिंह दुष्यंत चौटाला के जेल जाने के ख्याली पुलाव पकाने बंद करें और ऐलनाबाद हलके के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें. वह दुआ करते है कि भगवान चाचा अभय सिंह को सदबुद्धि दें और उनको कभी जेल न जाना पड़े. उनके उपर भी अदालत में कई मामले लंबित हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.