ऐलनाबाद उपचुनाव का बजा बिगुल, 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

चंडीगढ़ । कृषि कानूनों के विरोध में अभय चौटाला के इस्तीफे के बाद खाली हुई ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होगा और 2 नवंबर को नतीजा आएगा. ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए 8 अक्टूबर को नॉमिनेशन,11 अक्टूबर को स्क्रूटनी ,13 अक्टूबर को नाम वापिस और 30 अक्टूबर को चुनाव होगा. 2 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजा घोषित किया जाएगा.

Election Vote

बता दें कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. नियम अनुसार छः महीने में उपचुनाव करवाना होता है लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते उपचुनाव करवाने में देरी हुई है.

उपचुनाव की घोषणा के साथ ही हरियाणा में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज गया है। इस सीट पर इनेलो और भाजपा- जजपा गठबंधन के साझी उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. दोनों पार्टियों उपचुनाव जीतने के लिए पुरा दम लगाएंगी. हालांकि कांग्रेस पार्टी को इस उपचुनाव के लिए कम नहीं आंका जा रहा है और वो भी इस उपचुनाव को जीतने का पुरा प्रयत्न करेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों पर फैसला, होगा कंडम घोषित करने का निर्णय
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.